Shani Transit In Uttara Bhadrapada Nakshatra: शनि देव 9 अक्टूबर को अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. संयोग की बात यह है कि शनि का नक्षत्र गोचर शनिश्चरी अमावस्या से एक दिन पहले यानी कल होने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फिलहाल शनिदेव वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल चल रहे है और वह इसी अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. शनिदेव इस नक्षत्र में 8 फरवरी 2027 यानी लगभग 122 दिन तक इसी नक्षत्र में रहेंगे, फिर वह नक्षत्र परिवर्तन कर जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वक्री अवस्था में शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 122 दिन तक मेष समेत 4 राशियों को बेहद सावधानी से काम करने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं वक्री शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर से किन किन राशियों को सतर्कता से काम करने की आवश्यकता है…

शनि नक्षत्र परिवर्तन का मेष राशि पर प्रभाव

वक्री शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर मेष राशि वालों के कामकाज और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है. साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण भी चल रहा है और शनि का नक्षत्र परिवर्तन भी आपके कई बने बनाए खेल को बिगाड़ सकता है. ऐसे में मेष राशि वाले जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें या फिर घर के किसी बड़े सदस्य से जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. व्यापार में बिना जांच-पड़ताल के निवेश या किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का मिथुन राशि पर प्रभाव

वक्री शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को हर कार्य में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ सकती है. लगभग 122 दिन तक मिथुन राशि वाले किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण काम में देरी या बार-बार बाधा आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है लेकिन आप हिम्मत ना हारें और अपने काम ईमानदारी से करते रहें. इस अवधि में आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें और उधार देने में सावधानी बरतें अन्यथा आपका धन फंस सकता है. नौकरी बदलने या व्यापार से जुड़ा बड़ा निर्णय लेने से पहले हर पहलू पर विचार करें. परिवार में छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें और समझदारी दिखाते हुए परिवार में एकजुटता लाएं.

वक्री शनि के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में साझेदारी और लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखनी चाहिए. किसी के कहने पर जल्दबाजी में निवेश करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक और व्यापारी कार्यस्थल पर विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें. वृश्चिक राशि वालों के इस अवधि में पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं, इसलिए विवाद बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्ण समाधान खोजें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का धनु राशि पर प्रभाव

वक्री शनि के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि वालों के लिए करीब 122 दिनों की यह अवधि धैर्य की परीक्षा ले सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों और कारोबारियों की इस अवधि में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. यात्रा, वाहन और कानूनी मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें. इस दौरान अनुशासन और सोच-समझकर उठाया गया कदम नुकसान की आशंका को कम कर सकता है. परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी हो सकती है, जिसे बातचीत के जरिए दूर करना बेहतर रहेगा. धनु राशि वाले इस अवधि में किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version