रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 16 (1) के अधीनआरंग क्षेत्र के नवगठित नगर पंचायत समोदा, चंदखुरी और मंदिर हसौद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत समोदा, मंदिर हसौद और चंदखुरी की परिषदों के कृत्यों के संचालन के लिए गठित समिति में समोदा नगर पंचायत हेतु अध्यक्ष श्री आजू राम वंशे, उपाध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, सदस्य के रूप में श्री रामनाथ साहू, श्री नारायण कुर्रे, श्री ज्ञानिक साहू, श्री नेतराम वंशे का नाम शामिल है। चंदखुरी नगर पंचायत हेतु अध्यक्ष श्री रविशंकर धीवर, उपाध्यक्ष श्री नरोत्तम देवांगन, सदस्य के रूप में श्री संतोष साहू, श्री तोषण पटेल, श्री घनाराम चतुर्वेदी, श्री घसिया वर्मा का नाम और मंदिर हसौद नगर पंचायत हेतु अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश बघेल, सदस्य के रूप में श्री प्रेम नारायण मिश्रा, श्री दिलीप जोशी, श्री संतोष सिन्हा, श्री सोभित साहू, श्री अवधेश मिश्रा का नाम शामिल है। समिति गठित होने पर नवगठित नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और क्षेत्र के विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार जताया है और कहा है कि अब समिति के नये सदस्यों के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
