दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में अब भी इजाफा हो रहा है. दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, अमेरिका में भी स्थिति चिंताजनक है. अमेरिकी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख से भी अधिक नए मामले सामने आए हैं. गौरतलब है कि भारत में कोरोना की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में अब भी कमी देखने को नहीं मिल रही है. वर्ल्डोमीटर के अनुसार दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख 16 हजार 888 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 63 लाख 22 हजार 398 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में 10, 862 लोगों की मौत हुई है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार दुनियाभर में अबतक 7 करोड़ 81 लाख 05 हज़ार 424 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं. वहीं, 1 लाख 04 हजार 441 मरीजों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

भारत में कोरोना के मामलों में आई गिरावट

भारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 6 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार 5 फरवरी को देश में 11 हजार 713 नए मामले सामने आए. वहीं, 95 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई. इसके अलावा, 14 हजार 488 लोग कोरोना से ठीक भी हुए. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या देश में 1 करोड़ 8 लाख 15 हजार 222 के पार पहुंच गई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version