आज साल 2021 के फरवरी महीने के पहला रविवार है। रविवार को सूर्य भगवान (Surya Bhagwan) का दिन माना जाता है। रविवार के उपाय करने से सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी प्राप्त होती है। जो जातक सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उन्हें तो सूर्य देव (Surya Dev) की रविवार के उपाय अवश्य ही करना चाहिए।

आपका भी अगर काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। धर्मशास्त्रों के जानकारों के मुताबिक ऐसा सूर्य (Sun) के कमजोर होने से होता है। ऐसे में आपको अपने सूर्य को मजबूत करने की जरूरत है।

मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य (Arghya) देता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। अगर आपके लिए हर रोज ऐसा करना संभव न हो तो रविवार (Sunday) की सुबह ये काम जरूर करें। तांबे लोटे में चावल, लाल रंग के फूल और लाल मिर्च के कुछ दाने डालकर सूर्य देव (Surya Dev Offering Water) को अर्घ्य दें।

हर दिन उगते सूर्य का दर्शन करने चाहिए उन्हें ‘ॐ घृणि सूर्याय नम:’ कहते हुए जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देवता की कृपा मिलेगी और आपको किए गए कार्य का फल न मिलने या अपयश समाप्त हो जाएगा। साथ ही आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप सफलता के मार्ग पर बढ़ने लगेंगे।

सूर्य देव मंत्र को जल अर्पित (Offering Water) करते समय इस मंत्र का जाप करें

ॐ सूर्याय नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम

ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री

ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version