रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत आज सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद के ग्राम राजापुर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने लोक नर्तकों को 2-2 हजार रूपए देने की घोषणा की। साथ ही 42 जरूरतमंद हितग्राहियों को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10-10 हजार रूपए का चेक वितरित किया। मंत्री श्री भगत ने कहा कि पहले महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मौका नहीं मिलता था। इसलिए इस बार मैनपाट महोत्सव में लोक कलाकारों को मौका देने के लिए करमा, शैला और सुआ नृत्य का विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता रखा गया है। विकासखण्ड स्तर पर जो दल प्रथम स्थान पर आएगा उन्हें मैनपाट महोत्सव में मौका मिलेगा तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। 
    मंत्री श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण के लिए अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसीक्रम में पिछले वर्ष से राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया किया गया। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति को जानना भी है और बचाना भी है। इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को पहचान देने के लिए प्रदेश की संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों का पंजीयन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग के संस्था चिन्हारी में पंजीयन होने के पश्चात लोक कलाकारों को पंजीयन नम्बर दिया जाएगा। उन्होंने कहा चिन्हारी में पंजीकृत लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग हर साल अनुदान देगी। यह अनुदान की राशि सीधे लोक कलाकारों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। लोक कलाकारों के पंजीयन के लिए जिलों में संस्कृति विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन कलाकारों का नाम संस्कृति विभाग में दर्ज होगा उन्हें लोक कलाकार के नाम से जाना जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version