चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह एक कार ट्रेलर से आगे निकलने की कोशिश के दौरान उससे टकराकर खाई में गिर गई, जिसके कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना हटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुडापी में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि कार छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

