रायपुर । एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद डाक्टरों को राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में दो साल नौकरी जरूरी कर दी है। दो साल की संविदा अवधि में डाक्टरों को 45 और 55 हजार प्रतिमाह मानदेय भुगतान कर रही है। 2012 में जारी हुए इस निर्देश के बाद राज्य सरकार ने 95 डाक्टरों को ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ किया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी पोस्टिंग आर्डर में डाक्टरों को 2 सालों तक इन अस्पतालों में पदस्थ रहना जरूरी होगा। इस दौरान सभी चिकित्सकों को नियमानुसार सुविधाएं भी जायेगी।

आपको बता दें कि साल 2012 में राज्य सरकार ने नियम बनाया था कि MBBS के छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद अगले दो साल तक ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य है. इसके लिए बकायदा MBBS के सामान्य वर्ग के छात्रों से पांच लाख और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए तीन लाख रूपये का बॉन्ड भरना जरुरी है. इस नियम का उल्लंघन करने पर सरकार ने पांच लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया है. यही नहीं सरकार चाहे तो ऐसे MBBS छात्रों की डिग्री पर रोक भी लगा सकती है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version