रायपुर। जांजगीर-चांपा विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि कोरोना काल में मितानिनों द्वारा संक्रमण नियंत्रण के लिए किए गए निष्ठापूर्वक कार्य प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। इस कार्य के लिए सभी मितानिन बहनें सम्मान की हकदार हैं। वे आज नगर पंचायत डभरा के अग्रसेन भवन में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक श्री राम कुमार यादव और कलेक्टर यशवंत कुमार ने डभरा और मालखरौदा विकासखंड के मितानिनों को श्रीफल और साड़ी प्रदान कर उनका आत्मीय सम्मान किया।
अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था ऐसे समय में हमारी मितानिन बहनें अपने परिवार से हर कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए घर-घर जाकर लोगों को इस वायरस संक्रमण के विरुद्ध जागरूक करने का काम किया और कोरोना से लडऩे और विजय पाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि मितानिन आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा में मितानिनों का कार्य प्रशंसनीय: यादव
Previous Article95 डाक्टरों की ग्रामीण इलाकों में की पोस्टिंग, नहीं ज्वाइनिंग करने वाले पर लग सकता है लाखों का जुर्माना
Next Article नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

