अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहाहै। उन्होंने अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डोनाल्ट ट्रंप को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो वायरल हो गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया ने मंगलवार को पहली बार व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। हालांकि, वह सिर्फ कुछ मीडिया संस्थानों के सवालों का जवाब दिया और अचानक प्रेस कांफ्रेंस को खत्म कर दिया। जकारिया ने ब्रीफिंग की शुरुआत में ट्रंप की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ट्रंप के साथ काम करना चाहती थी और उनके साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रही हैं।
उन्होंने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और उपलब्धियों पर तैयार किए गए बयान को पढ़ा। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो वायरल हो गया है। उनके पत्रकार ने सवाल किया कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी जैसी व्यस्त जिम्मेदारी के साथ वह अपने चार बच्चों के लिए कैसे समय निकालेंगी। जकारिया ने सवाल का जवाब देते हुए अपने पति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ शाम का समय न बिताना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान वह ट्रंप को अपना पति कह दीं। उन्होंने कहा कि मेरे प्रेसिडेंट… माफ कीजिए, मेरे पति…।
इसके बाद जकारिया को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह अच्छा वाला था। फिर इसके बाद तुरंत उन्होंने ट्रंप की तारीफ की और कुछ देर में ब्रीफिंग खत्म कर दी। जकारिया की पहली प्रेस ब्रीफिंग बहुत छोटी रही।

