तिल्दा नेवरा। मोहरा में अविनाश एनर्जी द्वारा स्पंज आयरन का उद्योग लगाने को लेकर जनसुनवाई रखी गई थी जिसमे आसपास के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व विशिष्ट लोगों का सहयोग गांव वालों के साथ रह मोहरावासी नहीं चाहते कि उद्योग ऐसा खुले जिससे गांव में प्रदूषण व पानी की समस्या कृषि को नुकसान हो सम्पूर्ण ग्रामवासी मिलकर इसका विरोध किये। अंचल के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने भी मोहरा वाले भाइयो बहनों ग्रामवासियों को समर्थन देने पहुँचे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि आधारित देश है यहां जय जवान जय किसान के बारे लगाए जाते है। उद्योगपति लोग कहते थे कि हम भारत को चला रहे है जब कोरोना महामारी आया और लॉकडॉउन केंद्र सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए किया गया तो सबका भ्रम टूटा की देश को उद्योग धंधे अन्य कोई नही चला रहे बल्कि किसान जो अन्न पैदा करके दुनिया को खिला रहे है उससे देश चल रहा है। किसान प्रकृति पूजक है, प्रकृति के चार स्तम्भ है, जल, जमीन,जंगल,हवा इन चारों को स्पंज आयरन उद्योग द्वारा हानि पहुँचता है, और राज्य सरकार भी नारा दिया है कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी ये भी प्रभावित होते है। उन्होंने गांव वालों के एकजुटता को प्रणाम कर ऐसे ही संगठन ग्राम हित में बनाये रखने की अपील की व मुख्यमंत्री पर्यावरण के अधिकारियों को कहा कि कृषि को बचाइये ऐसे प्लांट न लगने दे जो दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने कहा हम उद्योग विरोधी नही परन्तु किसान का हित व भागीदारी हो व पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुँचाये ऐसे उद्योग लगाए तो बेहतर रहेगा। उन्होंने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के जोर जोर से जयकारा भी लगवा कर लोगो की एकता रूपी आवाज को बुलंद करने की बात कही व अंतिम में ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी जो लोग चंद पैसों के लालच में ऐसे उद्योगो का समर्थन करते है उन्हे सोच लेना चाहिए कि मरने के बाद कुछ भी साथ नही जाएगा किसान के साथ देंगे तो सम्मान मिलेगा पैसे के लालच में बिके तो अपमान ही अपमान होगा सभी जगह। उद्योग के विरोध में हजारो की संख्या में ग्रामवासी अपने घर मे ताले लगा कर पहुँचे थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version