रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का महाधिवेशन तिल्दा राज के ग्राम अल्दा में दिनांक 13 फरवरी एवं 14 फरवरी को किया गया है। महाधिवेशन में पधारने वाले लोगों के भव्य स्वागत की तैयारियां केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी उमाकांत वर्मा के द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन से गांव के लोगों में खासा उत्साह का माहौल है। आपको बता दें कि उमाकांत वर्मा ऐसे सक्रिय कार्यकर्ता है जिन्होंने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये है। वे समाज के दस राज के राज अधिवेशनों में शामिल होकर अपनी बात रखकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर चुके है। चुंकि तिल्दा राज का ग्राम अल्दा उमाकांत वर्मा का गृहग्राम है इसलिए वे मेजबान होने के नाते समाज के सभी लोगों से इस महा अधिवेशन में बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

