मुंबई। साल 2002 में फिल्म रहना है तेरे दिल से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दीया मिर्जा की दोबारा होनेवाली शादी के साथ साथ उससे जुड़ीं तमाम रस्में मुम्बई में निभाई जाएंगी. एबीपी न्यूज़ को एक विश्वसनीय सूत्र ने जानकारी दी है दीया मिर्जा की शादी 15 फरवरी को मुम्बई में होगी और दीया जिस शख्स से शादी करने जा रही हैं उसका नाम है वैभव रेखी है. वैभव रेखी पेशे से एक बिजनेसमैन हैं और दीया व वैभव कुछ अर्से से एक दोस्त के तौर पर एक-दूसरे को जानते रहे हैं. वैभव मंबई के पाली हिल इलाके में रहते हैं. एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी भी मिली है कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी एक बेहद अंतरंग माहौल में होगी और दोनों परिवार से कुछ चुनिंदा लोग ही इस शादी में शिरकत करेंगे. शादी की तमाम रस्में भी काफी लो-प्रोफाइन अंदाज में निभाई जाएंगी. बता दें इससे पहले दीया मिर्जा ने साहिल संगा नामक शख्स से 2014 में शादी की थी जिनके साथ मिलकर वे एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती थीं. दोनों की शादी 5 साल तक चली. लेकिन 2019 में दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया में डाले गये एक पोस्ट के जरिए दुनिया को बताया था कि किन्हीं कारणों से अब साहिल और उनमें अलगाव हो गया है और अब वे इस रिश्ते से आगे निकल चुकी हैं. दीया ने इस पोस्ट के माध्यम से लिखा था कि दोनों ने 11 साल पुराने अपने रिश्ते को खत्म करने? का फैसला किया है मगर दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और इस जुड़ाव के लिए वे साहिल की शुक्रगुजार हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version