नई दिल्ली। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल तो है ही, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए तमिलनाडु केरल भी सर्वोच्च प्राथमिकता में है. संभवतः यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फिर से आज तमिलनाडु औऱ केरल के दौरे पर हैं. वहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन शिलान्यास करेंगे. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो फेस-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना में 3770 करोड़ रूपये की लागत आयी है. वह वाशरमेनपेट से विमको नगर तक 9.05 किलोमीटर लंबे रेल लाइन के विस्तार का उदघाटन करेंगे. यह लाइन उत्तरी चेन्नई को हवाई अड्डे चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से जोड़ेगी. इसके अलावा वे अर्जुन टैंक (Arjun Tank) को सेना को सौंपेंगे. इसके अलावा कोच्चि में वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
सुबह 11.15 से चेन्नई में शुरू होगा पीएम का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री 11.15 मिनट पर चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही वे देश की सेना को अर्जुन युद्ध टैंक (MK-1A) भी सौंपेंगे. इसके बाद वे करीब तीन बजे केरल के शहर कोच्चि पहुंच जाएंगे, जहां वे पेट्रोकेमिकल, इन्फ्रास्ट्रक्चर जलमार्गों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी चेन्नई बीच एटिपट्टू के बीच 22.1 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे. इसके निर्माण में 293.40 करोड़ रुपये की लागत आयी है. चेन्नई पोर्ट एन्नोर पोर्ट को जोड़ने तथा चेन्नई तिरुवल्लुर जिलों से गुजरने वाली इस लाइन के शुरू होने से चेन्नई पोर्ट से यातायात का दबाव कम होगा. वह विल्लुपुरम-कुड्डालोर-माईलादुथुराई-तंजावुर तथा माईलादुथुरई-तिरुवरुर सिंगल लाइन खंड पर रेल विद्युतीकरण का भी उद्घाटन करेंगे.

