रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा के गृहग्राम अल्दा में त्रिपुरा के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री बैस उमाकांत वर्मा के निवास स्थान पर गये जहां वे काफी समय तक परिजनों से चर्चा करते रहे।
आपको बता दें कि राज्यपाल श्री बैस छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन में शामिल होने ग्राम अल्दा पहुंचे थे। इसी दौरान वे उमाकांत के निवास गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजातिगण मौजूद रहे।
