किसानों के विरोध के बीच, पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल कर ली है, जबकि बीजेपी जो केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर गुस्से का सामना कर रही थी, का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। पंजाब में स्थानीय निकायों के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। पार्टी को आठ नगर निगमों में से छह पर जीत मिली है जबकि दो अन्य नगर निगमों में भी आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी, अकाली दल और आम आदमी पार्टी का नगर निगम हो या नगर पंचायत हर जगह सफाया हो गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अब तक अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा पर जीत हासिल कर ली है। जबकि बटाला और मोहाली के नगर निगम चुनावों के नतीजों का इंतजार है। प्रदेश के आठ नगर निगमों एवं 109 नगर परिषद के लिए मतों की गिनती का काम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मोहाली नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश दिए थे। इसलिए इस पूरे नगर निगम में मतों की गिनती का काम गुरुवार को किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में स्थानीय निकायों के 2302 उम्मीदवारों के निर्वाचन के लिए 14 फरवरी को मतदान कराया गया था, जिसमें 70 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले साल कृषि कानून के मुद्दे पर शिअद एनडीए गठबंधन से बाहर हो गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version