रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह का आयोजन 19 फरवरी को बैस समाज छात्रावास एवं सांस्कृतिक भवन महादेव घाट मार्ग सुंदर नगर गेट के सामने रायपुर में शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया गया है। इस समारोह के आयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ तिरेला कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला रायपुर है। समारोह के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज, अध्यक्षता एसएस ब्राम्हणकर सरंक्षक कुनबी समाज महासंगठन छत्तीसगढ़ तथा विशिष्ट अतिथिगणों में ललित बघेल संगठन सचिव अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासमभा, दानेश्वर रावत कार्यकारी अध्यक्ष कुनबी समाज महासंगठन छत्तीसगढ़, पूरन सिंह बैस महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज, श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर, राहुल टिकरिहा सभापति जिला पंचायत बेमेतरा, अभिनेष कश्यप अध्यक्ष भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण, राधेलाल कांकड़े अध्यक्ष तिरेला कुर्मी क्षत्रिय समाज, बंशीलाल वर्मा कार्य.सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज, श्रीमती तारा चंद्राकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज, गोपालकृष्ण वर्मा अध्यक्ष प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय युवा समाज, श्रीमती सरस्वती भंवर अध्यक्ष तिरेला कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज, भक्तभूषण चंद्रवंशी अध्यक्ष छगप्रकूक्ष समाज जिला रायपुर, कमला सिरमौर अध्यक्ष छगप्रकूक्ष महिला समाज होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत 19 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जो डॉ.खूबचंद मार्केट फूल चौक से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए बैस भवन सुंदर नगर रायपुर पहुंचेगी। इसके पश्चात शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें महापुरुषों की पूजा-अर्चना, कुर्मी गान एवं राजगीत, अतिथियों का मंचस्थ, अतिथियों का स्वागत, स्वागत भाषण संयोजक डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा, स्वागत भाषण संयोजक डॉ. मुक्ति बैस द्वारा। इसके पश्चात छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विचार मंथन जिसमें भारतभूषण वर्मा, श्रीमती सुषमा नायक, रोशनलाल धुरंधर, नीलम काकड़े, टेशुलाल धुरंधर होंगे। इसके पश्चात अतिथियों का उद्बोधन एवं सामाजिक प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version