रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में वन ग्राम संघर्ष समिति धमतरी के संयोजक मयाराम नागवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल में जगन्नाथ मंडावी, महेन्द्र नेताम, घनश्याम नेताम, योगेश अग्रवानी, भगवान सिंह, श्रीमती दिनेश्वरी नेताम एवं समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।
