रायपुर। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कोरोना योद्धा महिलाओं का सम्मान समारोह एवं दाई-दीदी क्लीनिक स्वास्थ्य केवल महिलाओं के लिए ही कार्यक्रम 21 फरवरी दिन रविवार को समय 11:00 बजे स्थान साहू समाज भवन महादेव घाट रायपुरा में आयोजित किया गया है। आयोजक छत्तीसगढ़ हरदिया साहू समाज जिला महिला संगठन रायपुर के द्वारा मुख्य अतिथि सोमनाथ साहू अधिवक्ता प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज, नंद कुमार साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज रायपुर, श्रीमती धनेश्वरी साहू महिला प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज, श्रीमती डी केश्वरी साहू जिलाध्यक्ष महिला संगठन साहू समाज रायपुर देश का पहला स्पेशल क्लीनिक महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल महिलाओं और बच्चियों निशुल्क उपचार केवल स्टाफ डॉक्टर महिला लैब टेक्निशियन फार्मासिस्ट नर्सिंग आफिरसर छत्तीसगढ़ प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. नरेश साहू के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। साहू समाज डॉक्टर नर्सिंग ऑफिसर पुलिस शिक्षिकाएं जो कोरोना काल कोरोना मरीजों की सेवा की है उनका सम्मान किया जाना है।

