रायपुर। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी की अनुशंसा पर मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी पर मुहर लगाने के बाद साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवनी ने कहा कि अलग-अलग मीडिया समूह के पत्रकारों के समाज में जुडऩे से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। पत्रकारों का समाज से जुडऩा बहुत ही सराहनीय कार्य है। प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में और सक्रिय पत्रकारों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जिलों और ब्लॉकों में भी समाज को मजबूत करने के लिए मीडिया प्रकोष्ठ की अलग टीम का गठन भी जल्द से जल्द किया जाए ताकि प्रदेश स्तर पर समाज में होने वाले फैसलों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ छायाकार संतोष साहू और नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार चंदन साहू सलाहकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह सह संयोजक पद पर आईएनडी-24 के स्टेट हेड मोहित साहू और छगन साहू को नियुक्त किया गया है। पवन साहू आरंग पहले से ही सह-संयोजक बनाए जा चुके हैं। अन्य पदाधिकारियों में पवन साहू रायपुर को कार्यालय सचिव बनाया गया है। जबकि राघवेन्द्र साहू (न्यूज18), दिलीप साहू (स्वराज एक्सप्रेस), विक्रम साहू (स्वदेश) को महामंत्री बनाया गया है। वहीं पीलूराम साहू (दैनिक भास्कर), राम साहू (समाचार लोक), अशोक साहू (आईबीसी-24), मनोज साहू (पायोनियर), प्रमोद साहू (दैनिक भास्कर) और खोमन साहू (मीडिया 24) को सचिव बनाया गया है। इसी तरह सह-सचिव पद पर वाकेश साहू (नई दुनिया), मनीष साहू (माई36न्यूज.काम), संजय साहू (टीसीपीन्यूज.काम), महेंद्र कुमार साहू (टीसीपीन्यूज.काम), दीपक साहू (बंसल न्यूज) और बृजनारायण साहू (ग्रैंड न्यूज) को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में चित्रसेन साहू (जस्ट36न्यूज.काम), दुर्गेश साहू (एबीपी न्यूज), पंकज साहू (ग्रैंड न्यूज), ओमप्रकाश साहू (छत्तीसगढ़ की आवाम), संतोष साहू (पंजाब केसरी), अनूप साहू (आईबीसी), मनोज साहू (एएनआई), महेश साहू (आईएनडी), दीपक साहू (टीसीपी-24) और केदार साहू (कर्मा संदेश) को मनोनित किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version