केरल में एक बड़ा विमान हादसा टलने के बाद अब आंध्रप्रदेश में एक बड़ा विमान हादसा टला है। एयर इंडिया एक विमान आंध्र प्रदेश के गन्नावरम में विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय विमान में 64 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर जी मधुसूदन राव ने बताया कि सभी यात्री और क्रू के मेंबर्स सुरक्षित हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान दोहा से आ रहा था और नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। विमान में सवार पैसेंजर्स में से 19 विजयवाड़ा में उतरने वाले थे।

