बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे से शुरू होगा. घर में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्की तंबोली और राखी सावंत में से कोई एक विनर बनेगा. आप अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को विनर बनाने के लिए आप वूट एप या वेबसाइट और माई जियो के एप के जरिए कर सकते हैं. वोटिंग लाइन आज दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी.
बिग बॉस 14 का आज रात 9 बजे से ग्रैंड फिनाले शुरू होगा. घर में पांच कंटेस्टेंट्स राहुल वैद्य, रुबीना दिलाइक, अली गोनी, निक्की तम्बोली और राखी सावंत बचे हैं. शो के फैंस बेसब्री से विनर का नाम जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं. कोरोना वायरल महामारी के चलते शो की शुरुआत काफी देर से यानी 3 अक्टूबर 2020 से हुई. हालांकि शो की शुरुआत काफी फीकी रही.
मुख्य कंटेस्टेंट्स के साथ घर में सीनियर्स की भी एंट्री हुई. हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर आए. इनके शो से जाने के बाद शो एक बार फिर फीका पड़ गया. बिग बॉस और एंटटेनिंग बनाने के लिए घर में चैलेंजर्स के रूप में राखी सावंत, अर्शी खान, राहुल महाजन, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी और कश्मीरा शाह को लेकर आए. जिसके बाद शो और भी एंटरटेनिंग हो गया.

