नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने साल 2018 में PM Kisan Yojana की शुरुआत की थी. इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती करने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना है. इस योजना के तहत अभी किसानों को सालाना 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं. यह राशि किसानों को हर चार माह के अंतराल पर 2,000 रुपये की किस्त के रूप में प्रदान की जाती है. 

योजना के लिए आंवटित राशि में कटौती
वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में PM Kisan Yojana के लिए आंवटित राशि में कटौती की गई है. हालांकि इसका प्रभाव किसानों को मिलने वाली आर्थिक मदद पर नहीं पड़ेगा. सरकार ने बताया है कि PM Kisan Yojana से बड़ी संख्या में अपात्र किसान जुड़ गए हैं, जो कि लाभ के अधिकारी नहीं है. सरकार ने अपात्र किसानों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं तथा यह भी कहा है कि इन किसानों से किस्त की रकम भी वसूल की जाए. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version