लखनपुर । जंगलों के संरक्षण-संवर्धन तथा वनों की सुरक्षा के लिए शासन लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। तो वही जंगलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग लाख दावे करती है पर धरातल पर बड़े-बड़े जंगल ठूठ में तब्दील होते जा रहे हैं। दरअसल लखनपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी में ग्राम पंचायत बेलदगी के झाल बहरा में लकड़ी तस्करों तथा कब्जा धारियों द्वारा लगभग 10 एकड़ वन भूमि में हजारों पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया है। तस्करों व कब्जा धारियों ने 10 एकड़ वन भूमि में साल, सागौन सराई सहित इमारती पेड़ो सहित हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई की है। इतने बड़े पैमाने पर वन भूमि में हजारों की संख्या में पेड़ कटने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का आंख मूंद कर बैठे है। यह साबित करता है कि जंगलों की अवैध कटाई वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के सरपरस्ती पर खुलेआम चल रहा है। जहाँ विभाग वन सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे तो करती है और पर्यावरण के प्रति लोगो मे जागरूकता की बात करती है। परंतु ठीक इसके विपरीत लखनपुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी के झाल बहरा में 10 एकड़ भूमि पर हजारों की संख्या में पेड़ों की अवैध कटाई यह साबित करता है कि वन विभाग के वन सुरक्षा और जागरूकता को किए गए दावे धरातल पर असफल होते नजर आ रहे हैं। और कहीं न कहीं विभाग के अधिकारि और कर्मचारियों का इन लकड़ी तस्करों तथा कब्जाधारियों पर मेहरबान है। लकड़ी तस्करों तथा कब्जा धारियों का वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सांठगांठ के चलते बड़े-बड़े जंगल आज ठूठ में तब्दील होते जा रहे हैं।
Previous Articleपटवारी अपनी मर्जी से बदली भूमि की उपयोगिता
Next Article `हमर ग्रामसभा` की आज 30वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
