सूरजमुखी का फूल दिखने में बेहद खूबसूरत होता है और इस फूल की ख़ास बात यह है कि ये सूरज की दिशा में ही रुख करके खिलता है। सूरजमुखी देखने में जितना आकर्षक होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी। इसके बीजों से निकाला गया तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सूरजमुखी का प्रयोग आयुर्वेद में कई तरह के दवाइयों के लिए किया जाता है।
सूरजमुखी के तेल में विटामिन B1, B3, B6, मैग्निशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन जैसे बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आहार में शामिल होने पर स्वास्थवर्धक साबित होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सूरजमुखी का तेल स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है।
