रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज के नगर इकाई भाटापारा में 21 फरवरी को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत उत्सव मनाया गया। जिसमें नगर इकाई के बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता खेलकूद आदि का आयोजन किया गया जो बहुत सराहनीय रहा। नगर इकाई अध्यक्ष लेख राम वर्मा ने नगर का प्रतिवेदन पढ़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामकुमार वर्मा और थे तथा पूर्व विधायक जनक राम वर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही साथ पूर्व कोषाध्यक्ष एवं केंद्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रूद्र कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नगर इकाई भाटापारा के गणमान्य नागरिक डॉ रामकुमार वर्मा गिरधारी लाल वर्मा सेवाराम वर्मा देवलाल भगवान नरेंद्र वर्मा अर्जुनी राज के सचिव राज प्रधान राज मंत्री सुदेश वर्मा संध्या वर्मा चंद्रावती वर्मा दीपक टिकरिया जितेन नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। वकील राधेश्याम वर्मा का विशेष योगदान रहा। उमाकांत वर्मा केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्ष 1982 से मैं भाटापारा इकाई के उंगली पकड़कर समाज में प्रवेश किया था। आज सामाजिक रूप से यदि मैं जाना जाता हूं तो उसका पूरा श्रेय भाटापारा नगर इकाई को जाता है। उन्होंने अपने आप को सामाजिक मेड इन भाटापारा प्रोडक्ट बताया जिसमें जमकर ताली बजाकर नगर इकाई के समस्त स्वजातियों ने समर्थन दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version