मेरठ। देशभर में पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर घमासान मचा है। ऐसे में एक शादी के दौरान पेट्रोल की कीमत के विरोध का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां मेरठ में एक शादी समारोह में कन्यादान के वक्त सपा कार्यकर्ताओं ने बेटी को 2 लीटर पेट्रोल की बोतल भेंट किया। साथ ही पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध भी दर्ज कराया। मामला मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अलीपुर मोरना गांव है। सपा कार्यकर्ता बाबूराम ने खुद अपनी ही बेटी की शादी में पेट्रोल की बोतल बेटी को कन्यादान के रूप में दी। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पेट्रोल की कीमत बढ़ती रही तो पेट्रोल उपहार में देने लायक ही रह जाएगा। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव किशोर बाल्मीकि ने बताया कि हमने एक कार्यकर्ता की बेटी का कन्यादान उपहार में पेट्रोल देकर किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से देश और प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए उन्होंने विरोध का यह तरीका अपनाया है। किशोर बाल्मीकि ने कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ केंद्र और प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार को चेताना हैं। आज किसान, मजदूर और गरीब तबका महंगाई की मार झेल रहा है।
पिता ने 2 लीटर पेट्रोल देकर किया बेटी का कन्यादान, कही ये बातें…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
