अमलेश्वर (पाटन)। आज महिला एवं बाल विकास परियोजना पाटन अंतर्गत 8 जोड़ों का विवाह ग्राम पंचायत परिसर सोरम में गाजे-बाजे पटाखे के साथ संपन्न हुआ। सुबह 11:00 बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में बारात वर कक्ष से मंदिर होते हुए पंचायत परिसर तक निकाली गई। परियोजना अधिकारी सुमित गँडेचा, गोपी साहू, सोरम के ग्रामीणों एवं पंचायत की टीम ने उत्साह से नाच गाकर बारात भ्रमण नाच गाकर किया। बारात आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बारात स्वागत फूल मालाओं से किया गया इसके पश्चात वधुओ द्वारा वरमाला पहनाई गई। विवाह में तुलसी महराज द्वारा पूरे मंत्र उच्चार विधि विधान से कराया गया। उन्होंने सात फेरों के साथ ही वर और वधू को सात वचन की शपथ भी दिलाई। विवाह समापन उपरांत आशीर्वाद, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी आशीष वर्मा, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य मधु वर्मा, कांग्रेस नेता उमाकांत चंद्राकर, युवा नेता गालव वर्मा, कांग्रेस नेता छोटू बघेल, पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, गोपी साहू युवा कांग्रेस महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेसी बालाराम कोसरे पूर्व जनपद सदस्य, महिला बाल विकास सभापति बिमला कोसरे, ग्राम सोरम सरपंच मोहिनी नायक उप सरपंच पंच गण व ग्रामीण, सुमित गंडेजा परियोजना अधिकारी पाटन, अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर नव दाम्पत्य जोडिय़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। अतिथियों के द्वारा उपहार एवं चेक राशि का वितरण वर वधु को किया गया। स्वागत उदबोधन में परियोजना अधिकारी ने आयोजन को सरकार का सामाजिक दायित्व बताया। अशोक साहू द्वारा अपने आशीर्वाद उद्बोधन में आदर्श विवाह को आदर्श विवाह समाज के लिए आवश्यक बताया कमल विनायक द्वारा मुख्यमंत्री की ओर से नव दंपतियों को शुभकामनाएं प्रेषित की, अंत में समस्त अतिथियों द्वारा विवाह सामग्री के साथ वर वधुओं को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने विवाह स्थल की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह करने हेतु अधिकतम 25,000/- रूपये की राशि व्यय किए जाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही इसमें राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत विधवा/ अनाथ/ निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया गया है जो कि सही अर्थों में एक सामजिक दृष्टिकोण से समाज हित में अनुकरणीय पहल है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि यह सामूहिकता और आप सभी के आपार मेहनत, संगठन की शक्ति है जिससे ऐसा आयोजन हो पाता है, जब से हमारे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से हमारे सरकार के एजेंडे में आदिवासी भाई, किसान भाई, श्रमिक भाई, महिला, बेटियां हैं, नौनिहालों, को प्रमुखता से शामिल किया गया हैं, उसके उत्थान के लिए प्रयत्नशील है और उनका उज्ज्वल भविष्य भी अब दिखाई देता है, निश्चित ही ऐसा आयोजन हमारे मानव समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है, समाज को गर्वित करता है, बेटियों के विवाह में बहुत खर्चा आता है, किंतु मेरा व्यक्तिगत रूप से ऐसा मानना है कि इससे बेहतरीन, भव्य और सामूहिक विवाह से अच्छा आयोजन कहीं नहीं हो सकता। ऐसे सामूहिक आदर्श विवाह आयोजित किए जाने महिला एवं वाल विकास विभाग के अधिकारियों स्थानीय ग्राम वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ। साथ ही नव विवाहित जोड़ों की उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूँ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा पर्यवेक्षक मेघा मोहरील सुनीता ध्रुव तथा सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये लगी रही, इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण जन, कांग्रेस कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version