मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के हर कोने में एक नई लव स्टोरी सुनने को मिलती है। ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी कहानी फिल्मों की शूटिंग के दौरान शुरू हुई और आगे चलकर उन्होंने शादी भी कर ली। हालांकि, कुछ ऐसी भी कहानियां हैं जो काफी चर्चे में तो रहीं लेकिन उन्हें उनका प्यार उम्र भर के लिए नसीब नहीं हो पाया। हम आपको 90 के दशक के ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके सच्चे प्यार को मंजिल नसीब नहीं हो सकी।
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी शादी से पहले शिल्पा शेट्टी के प्यार में इस तरह पागल थे कि वह उनसे शादी करना चाहते थे। उनका प्यार फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के सेट पर शुरू हुआ था। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गये।
अजय देवगन और करिश्मा कपूर
अजय देवगन और करिश्मा कपूर का प्यार फिल्म जिगर की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था पर इनके प्यार में दरार तब आई जब अजय ने फिल्म हलचल को साइन किया था। इस मूवी में काजोल उनकी हिरोइन थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल और अजय एक-दूसरे के करीब आने लगे थे। जब मूवी की शूटिंग से अजय वापस आये तब तक काफी कुछ बदल गया था। अजय, काजोल को प्यार कर बैठे थे और तभी अजय देवगन और करिश्मा कपूर का ब्रेकअप हो गया।
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
90 की सबसे फेमस लव स्टोरी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की थी। इनके प्यार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म थानेदार की शूटिंग के समय इनकी मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। लेकिन इनकी किस्मत को यह मंजूर नहीं था और 1993 में संजय का नाम मुंबई बम धमाके मामले में शामिल हो गया। फिर क्या था माधुरी ने संजय से दूरी बनाना ही बेहतर समझा।
तब्बू और साजिद नाडियाडवाला
तब्बू और साजिद नाडियाडवाला के रिलेशनशिप की खबरें भी काफी सुर्खियों में थी। सब कुछ सही चल रहा था तभी तब्बू की लाइफ में साउथ के स्टार नागार्जुन की एंट्री हुई और वह उनके प्यार में पड़ गईं। इसके बाद तब्बू ने साजिद नाडियावाला संग अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की चर्चा ना कभी खत्म हुई है और शायद ही कभी खत्म होगी। 1998 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के वक्त ही सलमान अपना दिल ऐश्वर्या को दे बैठे थे। दो साल तक डेट करने के बाद इनकी लव स्टोरी काफी खराब तरीके से खत्म हुई थी। ब्रेकअप के बाद काफी बार यह सुनने को मिला था कि सलमान ऐश्वर्या के साथ मारपीट करते थें और इस बात का खुलासा ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
Previous Articleआबकारी अमले ने बरामद किया 27 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब
Next Article …तो इसलिए किया गया छत्तीसगढ़ के कलेक्टरों को सतर्क
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

