जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले के दरभा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम कोलेंग में आज आम जनता के समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल होने के लिए विभिन्न विभागों के आला अधिकारी एवं कर्मचारी घनघोर जंगलों एवं खराब रास्तों से होकर इस पहुंच विहीन ग्राम कोलेंग में पहुंचे थे। उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री बंसल के निर्देशानुसार कोलेंग क्षेत्र के युवाओं को ऋण प्रदान करने, कौशल विकास हेतु मोबीलाईजेशन, आधार कार्ड शिविर, स्वास्थ्य शिविर, रोजगार पंजीयन, कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान नव युवकों एवं ग्रामीणों के विभिन्न व्यावसायों के लिए ऋण की प्रकरण स्वीकृत करने के अलावा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। शिविर में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कौशल तेंदुलकर ने दरभा विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर तहसीलदार श्री संतोष ध्रुर्वे एवं ग्राम पंचायत कोलेंग के सरपंच श्रीमती सोनादेवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा युवोदय के वालंटियर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version