राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में महाविद्यालयीन रेडक्रास युनिट द्वारा 26 फरवरी को किशोरावस्था की समस्याएं एवं समाधान विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। गूगल मीट प्लेटफार्म द्वारा आयोजित इस ऑनलाईन व्याख्यान में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता शहर के जने माने विद्वान चिकित्सक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना थे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति के संपूर्ण जीवनकाल में किशोरावस्था एक महत्वपूर्ण अवस्था मानी गयी है। इस अवस्था में बालक-बालिकाओं को अनेक शारीरिक एंव संवेगात्मक परिवर्तनों का सामना करना प?ता है एवं निश्चित रूप से यह समस्याओं, उलझनों तथा आशंकाओं का दौर होता हैं। महाविद्यालय की अधिकांश छात्राएं उम्र के इस प?ाव में है। अत: उनकी समस्याओं के उचित समाधान हेतु आयोजित यह व्याख्यान अत्यंत ही प्रासंगिक होगा। हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना हमारे बीच उपस्थित है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह परिचर्चा छात्राओं के लिए लाभप्रद होगी। डा. बाफना जी ने अपना व्याख्यान पावर पाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक था, किशोरी कन्या-उलझने और सुलझने। दृश्य एवं अव्य सामग्रियों से परिपूर्ण अपनी प्रस्तुति में किशोरी कन्या की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, व्यवहारिक एवं भावनात्मक समस्याओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। प्रभावी दृष्टांतो एवं अपने वृहद् अनुभव के आधार पर उन्होंने प्रत्येक समस्या का एक उचित समाधान भी प्रस्तुत किया। बाल्यावस्था एवं युवावस्था के इस संक्रमणकाल को परिभाषित करते हुए डॉ. बाफना ने बताया कि किशोर उम्र से डील करना ठीक वैसा ही है, जैसे कि घुमती टेबल पर भरतनाट्यम सीखना। अत: अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी किशोर बालक या बालिका के प्रति अपनी भूमिका को लेकर संजिदा एवं सचेत रहने की आवश्यकता है। व्याख्यान के अंत में प्रतिभागी छात्राओं से प्रश्न आमंत्रित किए गए। अधिकांश छात्राओं ने स्वास्थ्यगत समस्याओं को लेकर प्रश्न किए, जिसका समुचित्त समाधान विशेषज्ञ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. एचके गरचा ने आमंत्रित अतिथि, प्राचार्य एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र के गौरव एवं विशाल व्यक्तित्व के धनी पद्मश्री डा. पुखराज बाफना ने महाविद्यालय की छात्राओं से परिचर्चा हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया, इसके लिए महाविद्यालय परिवार उन्हें सादर धन्यवाद ज्ञापित करता है। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय में मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं यूथ रेडक्रास युनिट के प्रभारी डॉ. बसंत कुमार सोनबेर द्वारा किया गया। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आलोक कुमार जोशी विशेष सहयोग प्रदान किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version