रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य सँयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने भूपेश सरकार का तीसरा बजट को भी पहले के दो बजट के समान ही राज्य के पेंशनरों एवं कर्मचारी जगत के लिये निराशा जनक निरूपित किया है और, वरिष्ठ नागरिक सँवर्ग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस बजट से मायूसी मिली है, उनका छटवें वेतनमान और सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान का भरोसा टूट गया । इस तीसरे बजट से सबसे ज्यादा उम्मीद जुलाई 19 से बकाया 5 प्रतिशत महँगाई राहत की घोषणा का इंतजार था, उस पर भी चुप्पी से राज्य के पेंशनर हताश हुये है। उन्होने उम्मीद जताया है कि इसी बजट सत्र में सरकार पेंशनरों एवं कर्मचारियों के आर्थिक मामलों पर निर्णय कर राहत प्रदान करेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version