रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सप्रे शाला परिसर के कर्मचारी भवन में कॉमरेड नरेन्द्र चंद्राकर की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद मूर्ति का अनावरण दुर्ग एवं रायपुर के जिला प्रचायत अध्यक्ष क्रमश: शालिनी रिवेन्द्र यादव एवं डोमेश्वरी वर्मा के हाथों किया गया। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के राजधानी अध्यक्ष एवं महामंत्री सुखीराम धृतलहरे ने बताया कि बुधवार 3 मार्च को कर्मचारी भवन सप्रे शाला परिसर बूढ़ापारा रायपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कॉमरेड नरेन्द्र सिंह चंद्राकर जी की आदमकद मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम प्रात:11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, एवं विशिष्ट अतिथि शालिनी रिवेन्द्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग के आतिथ्य में संपन्न होना था। चुंकि विधानसभा सत्र होने के कारण मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा समय नहीं दे पाने के कारण श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा एवं श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव के करकमलों द्वारा कामरेड नरेन्द्र सिंह चंद्राकर जी के आदमकद मृर्ति के अनावरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर के कर्मचारी एवं अनेक संगठन के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कामरेड नरेन्द्र सिंह चंद्राकर जी के परिवार के सदस्यों का अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न संगठनों के प्रांताध्यक्ष, संयोजक सेवानिवृत्त संगठन के पदाधिकारियों को भी प्रतीक चिन्ह शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रांताध्यक्ष राकेश साहू, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष गजेश यदु, महामंत्री एवं राजधानी जिला अध्यक्ष सुखीराम धृतलहरे, महामंत्री प्रकाश शुक्ला, बीएल मोटघरे, प्रांतीय सचिव महेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उत्तरा नायडू, अभिमन्यु वर्मा, राजेन्द्र चंद्राकर, दिलीप चंद्रवंशी, चंदुलाल चंद्राकर, शोभाराम साहू, फिरोज मोहम्मद, लक्ष्मण प्रसाद पनका, द्वारा अपने हजारों साथियों को लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए। जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू द्वारा प्रदेश के सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के साथ गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इसी क्रम में प्रदेश कोटवार एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष प्रेमकिशोर बाघ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कोटवार साथियों को लेकर उक्त कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया। संचालनालय इंद्रावती भवन अटल नगर रायपुर के संचालनालयीन अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन लोगों का महत्वपूर्ण योगदान था उनमें राधेश्याम वर्मा, रामाधार साहू, भरत वर्मा, भूपेन्द्र साहू, मोहम्मद जुनैद, देवीलाल शुक्ला, केके पांडे, विवेक चौहान, जगजीत सिंह, राजेश चटर्जी, रोहित तिवारी, अनिल शुक्ला, गणेश चंदेल, राकेश शर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, सीआर साहू, आलोक पाण्डे, अनिल श्रीवास्तव, आदि कर्मचारी नेता उक्त कार्यक्रम शामिल हुए। अंत में राजधानी जिला अध्यक्ष सुखीराम धृतलहरे द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version