महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर आ रही है. ये मुठभेड़ गढ़ चिरौली और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एटा पल्ली में हो रही है. बताया जा रहा है कि सैंकड़ों की संख्या में नकस्लियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है.
वायुसेना से भी मांगी गई मदद
वहीं गढ़चिरौली के एसपी ने बयान जारी किया है कि, अभी आपरेशन जारी है. अधिक जानकारी अभी नही दे सकते है. इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की खबर है. फिलहाल ष्ट-60 कमांडों टीम मौके पर पहुंच चुकी है. सूत्रों से ये जानकारी भी मिली है कि करीब 270 पुलिसकर्मी भी मौके पर भेजे गए हैं, इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा वायुसेना से भी मदद मांगी गई है. खबर ये भी आ रही है कि नक्सलियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस भी महाराष्ट्र भेजी जा रही है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला किया है. फिलहाल मुठभेड़ जारी ही है.
बड़ी खबर : नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी, वायुसेना से मांगी गई मदद
Previous Articleदेश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: सरकार अलर्ट, नई गाइडलाइन जारी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

