यूपी के गौतमबुद्धनगर में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने महज इसलिए आत्महत्या कर ली कि उसका रंग सांवला था। 17 वर्षीय इस छात्र का नाम संयम था। शनिवार की सुबह उसने अपार्टमेंट की 15 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने बताया कि संयम सांवला रंग होने के कारण मानसिक अवसाद में था। वह अपने रंग को लेकर परेशान रहता था। इस बारे में अक्सर परिवार के लोगों से शिकायत करता था लेकिन तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना गहरे अवसाद में है कि आत्महत्या कर सकता है। संयम गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहता था। शनिवार की सुबह वह अपार्टमेंट की 15 वीं मंजिल पर गया और वहां से कुद गया। 15 वीं मंजिल से अचानक एक लड़के को जमीन पर गिरा देख आसपास के लोग वहां दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक संयम की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि संयम ने आत्महत्या अपने सांवले रंग से परेशान होने के कारण की है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की तहकीकात कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version