आज साल 2021 के मार्च महीने का पहला रविवाह है। मान्यता के मुताबिक रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो इसके ल‍िए परेशान होने की बात नहीं है। या फिर काम बनते ही नहीं हैं तो समझ लें क‍ि आपका सूर्य कमजोर है।

अगर कोई भी इन समस्‍याओं से जूझ रहा हो तो उसे अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करने की जरूरत है। लेक‍िन इसके ल‍िए रव‍िवार को कुछ खास उपाय करने की जरूरत है। सुबह उठते ही स्नान करना है तो सूर्य दर्शन करके स्नान करें और ‘ऊं घूणि: सूर्य आदित्य:’ सूर्य मंत्र के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो हर ग्रह की अपनी-अपनी खासियत है। शास्त्रों (Shastra) में यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कौन सा ग्रह मनुष्य को कैसा फल प्रदान कर सकता है। इसलिए हमें यह मालूम होना चाहिए कि हमें किस दिन कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।

रविवार को जरूर करें यह काम (Raviwar Ke Upay)

1- घर में अगर झगड़ें होते हैं तो ॐ सूर्याय नम: का मंत्र मन ही मन जाप जरूर करें।

2- मान्यता है कि रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

3- कहा जाता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं।

4- धन-धान्य में वृद्धि के लिए रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध अपने सिरहाने रख दें और सोमवार को सूर्योदय से पहले स्नान-ध्यान करने के पश्चात उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।

5- जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रविवार का दिन सूर्य देव का दिन है। इस दिन भगवान भास्कर का व्रत करने से पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तो होती ही है। इसके अलावा नेत्र और चर्म रोगों से मुक्ति भी मिलती है।

शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन ना करें ये काम (Raviwar Ke Toke) करने चाहिए

1- रविवार को सूर्य अस्त से पहले नमक का उपयोग न करें। यह अशुभ माना जाता है।

2- इस दिन किसी भी व्यक्ति को मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- रविवार को बाल न कटवाएं, सरसों के तेल की मालिश न करें, दूध को जलाने का काम न करें।

4- इस दिन हो सके तो तांबे से निर्मित चीजों का क्रय-विक्रय करने से बचें।

5- नीला काला या ग्रे रंग से बचें, इसके अलावा जरूरी न हो तो जुते न पहनें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version