रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि मंत्री को सर्दी खांसी के लक्षण है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच करने की अपील की है। वहीं लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिखा- मेरे कोरोना रैपिड टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन हो जाएँ। साथ आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएँ और हाथ धोते रहें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
मंत्री टीएस सिंहदेव, जयसिंह अग्रवाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। सीएम भूपेश बघेल ने दोनों मंत्रियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
प्रदेश में रविवार को 222 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या ब?कर 3 लाख 14 हजार 320 संक्रमित हो गई है। वहीं ?अब तक 3 लाख 7 हजार 642 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2820 हो गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version