दिल्ली में एक महिला और उसके 18 साल छोटे प्रेमी को पुलिस ने एक हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर महिला के पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम भी दिया लेकिन वह पूरी तरह सफल नहीं हुए। इसके साथ ही जब महिला का प्रेमी पकड़ा गया तो उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की लेकिन बाद में सब सच सामने आ गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बबिता (41) और उसके प्रेमी रोहन(23) का बीते साढ़े तीन महीने से विवाहेत्तर प्रेम संबंध चल रहा है। बुधवार को रोहन ने महिला के पति (45) को एंड्रयूज गंज में गोली मार दी। पीडि़त बीएसईएस में ठेके पर ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब 9.00 बजे पीसीआर पर कॉल आई कि एक मोटरसाइकिल सवार ने कार में बैठे एक शख्स को डिफेंस कॉलोनी के एंड्रयूज गंज में गोली मार दी है। हालांकि पीडि़त के गले में गोली लगी है और वह एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। पुलिस के अनुसार शुरुआत में तो आरोपी रोहन ने पुलिस को ये कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसने पीडि़त को रोड रेज का बदला लेने के लिए गोली मारी। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो विवाहेतर संबंधों का राज सामने आया। रोहन ने बताया कि उसका पीडि़त की पत्नी से पिछले साढ़े तीन महीने से संबंध है। पुलिस ने बताया कि एक जनवरी के दिन जब महिला के पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया तो उसने पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसी वजह से बबीता और रोहन ने मिलकर बबीता के पति की हत्या की साजिश रच डाली।
जब महिला पकड़ी गई रंगे हाथ तो खुद का सुहाग उजाडऩे की रची साजिश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
