कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। नागपुर, अकोला के अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज को भी बंदज करने का आदेश दिया गया है। पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे।
