आपको अगर सड़क पर एक रुपए का सिक्का भी दिख जाए, तो आप उसे उठाने से नहीं चूकेंगे. कई बार तो एक रुपए के सिक्के के लिए लोग लड़ाई करने लगते हैं. लेकिन कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. कानपुर के गोविंद नगर में नाला सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों को 500-500 रुपये के नोटों की कई गड्डियां मिली थीं. 500-500 रुपये के नोटों की इतनी गड्डियां देखकर इलाके में हड़कंप मच गया था. ये तकरीबन 3 लाख रुपये के नोटों की गड्डियां थीं. इन गड्डियों के बारे में सुनकर लोग नाले के पास आ गए थे. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सफाई कर्मियों ने 500-500 रुपये के नोटोंं की उन गड्डियों को नाले से निकालकर किनारे में रख दिया था. उस जगह पर सैकड़ों लोग इका थे, परन्तु कोई भी उन नोटों को उठा नहीं रहा था. नोटों की इतनी भारी मात्रा में गड्डियों को किसी ने उठाया नहीं, बल्कि सब बस उसे निहारते रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कानपुर के नगर निगम जोन-5 की टीम दोपहर में कानपुर के नटराज टाकीज के पास नाला साफ करा रही थी. इसी दौैरान जब सफाई कर्मी नाले में उतरे और वहां से एक सिल्ट निकाला, जिसमें से एक एक-एक थैला निकला. इसमें उन्हें 500-500 के पुराने नोटों की गड्डियां दिखी. ये देखते ही उन्होंने सफाई बंद कर दी. देखते ही देखते यहां भीड़ इकी हो गई.

