राजिम। जिला धोबी (निर्मलकर) समाज राजिम परिक्षेत्र का अधिवेशन ग्राम-रजनकटा (पांडुका) सामुदायिक भवन में 21 मार्च 2021 दिन रविवार शाम 4 बजे आयोजित किया गया है। इसमें वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा और सामाजिक समरसता विषय पर चर्चा किया जावेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू, अध्यक्षता के.एल.निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष छ. ग.रजक समाज महासंघ, विशिष्ट अतिथिगण गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत-छुरा, चन्द्रशेखर साहू, जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, केशर कुमार निर्मलकर, गरियाबंद, मुख्य संरक्षक, चूड़ामणि निर्मलकर सदस्य भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राजा निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष (युवा) छ.ग.रजक समाज महासंघ, राजकुमार निर्मलकर (जिला अध्यक्ष गरियाबंद) अरविंद निर्मलकर (युवा जिला अध्यक्ष) भारत निर्मलकर (अध्यक्ष राजिम परिक्षेत्र) डेरहा राम निर्मलकर (उपाध्यक्ष राजिम परिक्षेत्र) राजकुमार निर्मलकर (सचिव राजिम परिक्षेत्र) कली राम निर्मलकर (कोषाध्यक्ष राजिम परिक्षेत्र) उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिला महासचिव दिनेश निर्मलकर ने दी।

