रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय में निजीकरण के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन और एम्प्लॉयज एसोसिएशन की 2 दिन की बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन प्रदर्शन किया गया। यह हड़ताल पूर्णत: सफल रही। प्रदर्शन में सामंत राय, ए जी एस श्री एस पी दास, राकेश कुमार मिश्रा, श्रीमती सरिता रेड्डी, उमाकांत शर्मा, विपिन सिंह चंदेल , जोगेश्वर सिंग, श्री वेणु भोई, अनुराग गुप्ता आर के शुक्ला, भानु तिर्की संतोष सिंह परिहार ने भाग लिया। हड़ताल के पहले दिन अरेबिया के सेंट्रल कमेटी के श्री ए वी एस रेड्डी ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आई के गोहिल को निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा। हड़ताल में रौनक त्रिपाठी, अर्चित नागर, मंगलेश मिश्रा, आर एस ठाकुर, श्रीमती रूबी सुल्तान एवम् बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
