रायपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के होटल सेलिब्रेशन में आज कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में अतिथि के रूप में रमेश यदु प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ एवं सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ शामिल हुए। समारोह में उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश में महिलाएं बहुत ही सक्रिय प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भूमिका उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं जैसे कि हमारे देवी मां सरस्वती माता के पास ज्ञान एवं बुद्धि है लक्ष्मी माता के पास धन है वैसे ही दुर्गा माता के पास शक्ति है। इसी प्रकार भीमराव अंबेडकर जी ने कहा है की मानव मानव सभी एक बराबर है वह उन्होंने छुआछूत की भावनाओं को समाज से दूर किया है। इसी प्रकार बाबा गुरु घासीदास जी ने यह संदेश दिया है कि मनखे मनखे एक समान। आज संपूर्ण देश में और खासकर छत्तीसगढ़ में सर्व समाज की स्थापना वह सभी किसी न किसी वर्ग से सभी संगठन के व्यक्ति एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, संगठन की जो विचारधारा है जो हम सभी किसी न किसी संगठन से जुड़े हुए हैं वह सभी संगठन एक होकर काम करें तो कोई भी हमें हमारा काम नहीं रोक सकता ना ही हमारा शोषण कर सकता है। आज सभी एक साथ होकर बाबा साहब के संविधान को सच्चे मन से लागू करें तो कोई भी हमारे आर्थिक उत्थान सामाजिक उत्थान में शोषण नहीं कर सकता।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version