रायपुर। सर्व यादव समाज सरगुजा जिला के तत्वावधान में यादव सम्मेलन का आयोजन आने वाले 3 अप्रैल को बाजारडाढ़ कमलेश्वरपुर मैनपाट में दोपहर 12 बजे से किया गया है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक एवं उपाध्यक्ष ओलंपिक संघ छग प्रदेश, अध्यक्षता रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छग प्रदेश, अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव कर्मवीर कौन बनेगा करोड़पति एवं यादव समाज का गौरव, सुनीता यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छग सर्व यादव समाज, आशा अटल यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नर्मदापुर मैनपाट, श्रीमती गीता यादव जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज जिला बिलासपुर महिला प्रकोष्ठ, विशेष अतिथि देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष सर्व यादव समाज संभाग सरगुजा रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं सैनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version