तिल्दा नेवरा। देश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वैक्सीन लगवाए कोरोना भगाए योजना के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा सिमगा मंडल के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में हेल्प सेंटर खोलकर आसपास के आए मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने की अपील की एवं मदद की। कार्यकर्ताओं ने दूरदराज से आये मरीजों का विभिन्न सेवा जैसे प्राथमिक उपचार, आयुष्मान कार्ड में नाम जोडऩा, कोरोना टेस्ट कराना आदि रोग से पीडि़त व्यक्तियो का हालचाल जान कर उनका सहयोग किया गया। इसमे अब तक प्रथम एवं दूसरे चरण मिलाकर विकास खण्ड में 1600 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री हेमन्त साहू, सिमगा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, मनोज चौबे, राहुल ठाकुर, अभिलाषा वर्मा, प्रकाश यादव, रोशन साहू, दिनेश मिरी, मेघनाथ, संजय शर्मा, राजेंद्र घ्रतलहरे सभी युवा साथी मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग दिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version