पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना इलाके के बरहा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. वाटर प्लांट पर काम करने वाले युवक ने पहले दो सगी बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसाया. आरोपी ने दोनों बहनों के साथ कई बार संबंध बनाए. इस दौरान बड़ी बहन गर्भवती हो गई. इसके बाद आरोपी छोटी बहन का उत्पीडऩ करता रहा. पीडि़ता ने वाटर प्लांट मालिक से इसकी शिकायत की तो उसने धमकाकर भगा दिया. परेशान पीडि़ता ने पुलिस ने इसकी शिकायत की. पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर वाटर प्लांट मालिक समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है. पीडि़ता बहनों की मां का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसकी बड़ी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसे गर्भवती कर दिया. उसके बाद पीडि़ता की छोटी बहन से भी रेप करता रहा. उक्त घटना की शिकायत जब पीडि़ता ने वाटर प्लांट मालिक से की तो मालिक ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया. आरोपी का नाम रवि बताया जा रहा है. 19 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह अपनी मां व बहन के साथ वाटर प्लांट में एक वाटर कूलर भरने काम काम करती है. आरोप है कि वहां पर कामक रने वाले कर्मचारी ने उसके व बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने प्लांट मालिक अशोक मंडल सहित मुख्य आरोपी रवि व सुरेश शर्मा पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version