नई दिल्ली। 30 अप्रैल तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में डीजीसीए के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन की वजह से 25 मार्च, 2020 को यात्री हवाई सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. वहीं, घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू की गई थीं.

