रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए देशभर के कर्मचारी एकजुटता दिखाते हुए एनपीएस के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं साथ ही निजीकरण के खिलाफ भी लामबंद हो रहे हैं। शासन को विभिन्न माध्यम से कर्मचारी अपनी बात रख रहे हैं। एनएमओपिएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के निर्देश पर छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में ट्विटर अभियान चलाया गया। आज दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक सभी कर्मचारियों ने ट्विटर अभियान चलाया जनप्रतिनिधियों को ट्वीट कर उन्हें टैग कर अपनी बात रखी। प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश सचिव मनहरण कुर्रे कोषाध्यक्ष रोशन भारद्वाज उपाध्यक्ष सरिता सिंह संयुक्त सचिव बजरंग दास बलविंदर कौर आशा कंवर आईटी सेल प्रभारी इंन्द्रकांत सौलखे विनोद सिंह सोसल मिडिया प्रभारी हरिश सन्नाट सर्व जिलाध्यक्ष पिंकी कश्यप उपेन्द्र प्रताप सिंह पियुष गुप्ता रमेश नेगी अजय सिदार कुंदन साहू बी पी मेश्राम चिंतामणि भोई बनमोती भोई पिंटू साहू बंसती यादव श्याम कुमार सोनी महेन्द्र साहू लक्ष्मी नारायण सहित सभी जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ट्वीट किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version