राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के ग्राम बोरसी में 11वी कक्षा में पढऩे वाली लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका मोनिका साहु के माता पिता ड्रायवरी का काम करतेे हैं और मोनिका अपनी दादी और बडी़ बहन के साथ रहती थी आज सुबह लगभग 9 बजे से 10 बजे के आसपास मोनिका अपने घर पर अकेली थी उसकी दादी खेत गई हुई थी जबकि बडी़ बहन नहाने के लिए गई हुई थी इस दौरान अपने आप को अकेली पाकर मोनिका ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे मोनिका शत प्रतिशत जल गई और उनकी मृत्यु हो गई मोनिका के घर के पास रहने वाली पडो़स की लड़की किसी काम के लिए मृतिका के घर गई तो वहां की स्थिति ही कुछ अलग थी जिससे देखकर घर से निकलकर आसपास के लोगों को बताने लगी की घर में कोई आग से जल रहा है करके तो पुरा गांव में हल्ला मच गया और लोग जब तक कुछ कर पाते जब तक मोनिका पुरी तरह जलकर मर चुकी थी। मोनिका को घर के आंगन में जली और मृत हालत में पाकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद फिंगेश्वर पुलिस को जानकारी मिलते ही तुरंत घटना स्थल तरफ रवाना हुऐ फिंगेश्वर पुलिस द्वारा कार्यवाहक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद मोनिका का शव परिजनों को सौंपा गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य क्र.5 एवं छ. ग.प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू, शोकसंतप्त परिवार में दादी, बहन, भाई और बुआ से मिलकर ढाढस बंधाया और मामले की निष्पक्ष जांच कराएं जाने की मांग की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version