यूपी के बरेली जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के चेहरे पर चाकू से वार कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के पीछे जो वजह पता चली है वो हैरान करने वाली है. खबर के मुताबिक, आरोपी पति अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज था. इसीलिए उसने चाकू से हमला कर दिया. पीडि़त महिला का नाम इमरती देवी (26) है जबकि उसके पति का नाम चंद्रपाल है. बिल्सी सर्कल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने कहा, हमने एटा जिले के निवासी चंद्रपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (खतरनाक हथियारों से घायल करने) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी घटना के बाद से फरार है. खबरों के मुताबिक, इमरती देवी के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां से मिलना चाहती थी. चंद्रपाल ने उसे नहीं जाने दिया, लेकिन वह फिर भी चली गई. बुधवार को चंद्रपाल अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को सबक सीखाने के लिए चाकू से उस पर हमला कर दिया. चंद्रपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version