रायपुर। आदि धर्म जागृति संस्थान का शुक्रवार 2 अप्रैल को आयोजित होली मिलन एवं संगठन का चुनाव कार्यक्रम आगामी तिथि घोषित होते तक स्थगित किया जाता है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्थापक सुशील भोले ने बताया कि अभी रायपुर कलेक्टर द्वारा नया कोरोना दिशा निर्देश जारी किया गया है, जिसमें आगामी 10 अप्रैल तक रायपुर में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता. ऐसे में हमारी समिति का कार्यक्रम संपन्न कर पाना संभव नहीं है. अत: आगामी तिथि घोषित होने तक उक्त कार्यक्रम स्थगित किया जाता है.

